झारखंड में 13 सितंबर तक बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से जारी गर्मी और उमस के बीच सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को राहत मिली।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।दोपहर में हुई जोरदार बारिश से रांची के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। कई सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 112.4 मिलीमीटर बारिश गिरिडीह जिले के पीरटांड़ में दर्ज की गई।

इस दौरान बहरागोड़ा में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान रांची के कांके में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद काले बादल छा गए और जोरदार बारिश हुई। रांची में अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जमशेदपुर में अधिकतम 35.0 और न्यूनतम 26.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.8 और 25.9 डिग्री, बोकारो में 34.5 और 25.1 डिग्री तथा चाईबासा में 35.4 और 24.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!