
ट्रैफिक प्रभारी ने की कार्रवाई, नो पार्किंग जोन में लगे एक ट्रक और दो पिकप वाहन को किया जब्त
मानक के विपरीत मॉडिफाइड बाइक में लगे साइलेंसर के खिलाफ होगी कार्रवाई : ट्रैफिक प्रभारी सतेंद्र दुबे
Palamu : ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को छहमुहान चौक से कचरी चौक जाने वाली सड़क पर नो पार्किंग में लगे तीन फल लदे वाहनों को जप्त किया है।जब्त वाहनों में एक ट्रक और दो पिकअप वाहन शामिल है।इन वाहनों को जप्त कर शहर थाना भेज दिया गया है।ट्रैफिक प्रभारी ने जप्त वाहनों का चालान परिवहन कार्यालय भेज दिया है।

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने कहा कि छहमुहान से कचहरी चौक जाने वाली सड़क पर हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न रहती है। इसका मुख्य कारण है कि लोग अपने चार पहिया वाहन को सड़क पर लगाकर सड़क को जाम कर देते हैं। नो पार्किंग में लगे वाहनों से लोगों को कई समस्याएं होती है। सड़क जाम हो जाता है, जिसके कारण लोग काफी परेशान होते हैं।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कहा है की लोग नो पार्किंग में अपना दोपहिया चार पहिया वाहन ना लगाए।यदि नो पार्किंग में खड़े वाहन पकड़े जाते हैं तो वाहनों का फाइन किया जाएगा।ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने यह भी बताया कि यदि लोग अपने दो पहिया वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा कर घूम रहे हैं तो वह भी सतर्क हो जाए।यदि लोग सतर्क नहीं हुए तो वाहन पकड़े जाने पर फाइन के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।उन्होंने कहा की इन मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली तेज आवाज आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनती है और ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ाती है।उन्होंने वाहन मालिकों को चेतावनी दी कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगवाना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना पलामू पुलिस की पहली प्राथमिकता है।




