
डाल्टनगंज में जमीन कारोबारी का मर्डर !
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में रविवार को एक युवक का नग्न अवस्था में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

गौरतलब है की शुक्रवार को विनीत तिवारी के अपहरण होने की चर्चा तेज थी। इस मामले में पलामू पुलिस बीते रात से ही कार्रवाई में लग गई थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



