डिज्नीलैंड मेला में अंगूठी चोरी के आरोप में युवक की धुनाई

Palamu : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में लगे डिज्नीलैंड मेले में शनिवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक युवक पर अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई किए जाने का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस के अनुसार, मेले में एक युवक के पास अंगूठी देखकर गिरिडीह से आए दुकानदार संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कथित तौर पर अंगूठी को अपनी दुकान का बताया। युवक ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उसने अंगूठी किसी दूसरी दुकान से खरीदी है। इस पर दुकानदार ने उसे उस दुकान पर जाकर पूछताछ कराने की बात कही।

इसके बाद युवक मेला परिसर से बाहर गया और अपने तीन दोस्तों को बुला लाया। आरोप है कि दोस्तों के साथ लौटने के बाद युवक ने संदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि संदीप उस समय मेले के मैनेजर कल्लू के पास शिकायत करने जा रहे थे। सूचना मिलने पर मेला प्रबंधन ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत करा दिया।

इसके बाद युवक दोबारा अपने कुछ साथियों के साथ मेला परिसर में पहुंचा। इस दौरान उस पर अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मेला शुरू होने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं और कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने रविवार को बताया कि मेले में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!