डीएफओ पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप, झाविस नेता ने वन विभाग सचिव को लिखा पत्र; जांच की मांग

Latehar: झारखंड विकास समिति (झाविस) के नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने वन विभाग के सचिव, झारखंड सरकार रांची को पत्र लिखकर लातेहार के वर्तमान डीएफओ पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और करोड़ों रुपये की अनियमितता का आरोप लगाया है।पत्र में उन्होंने कहा है कि डीएफओ द्वारा रिटायर रेंजर तरुण सिंह को बालूमाथ का अतिरिक्त प्रभार देकर करोड़ों रुपये की लूट करवाई गई और उसमें हिस्सेदारी ली गई। रवि कुमार डे ने आरोप लगाया कि तरुण सिंह के पीटीआर के अतिरिक्त प्रभार में आने के बाद से ही स्थानीय जनता लगातार आंदोलन कर रही है, जो अब भी जारी है।उन्होंने कहा कि मार्च 2026 में तरुण सिंह को बालूमाथ का अतिरिक्त प्रभार देना अपने आप में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उनका आरोप है कि यह फैसला केवल करोड़ों रुपये की अवैध वसूली और वित्तीय लाभ के उद्देश्य से लिया गया।रवि कुमार डे ने पत्र में यह भी कहा है कि वर्तमान डीएफओ के कार्यकाल में हुए सभी कार्यों की गहन एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई सनसनीखेज मामले सामने आ सकते हैं।उन्होंने वन विभाग के सचिव से मामले की जल्द जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!