डॉ.भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी का हुआ भव्य उद्घाटन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद (जपला) स्थित लिटल चैंप्स स्कूल परिसर में गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी का विधिवत शुभ उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।

उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी समाज की बौद्धिक प्रगति का आधार होता है और यह नई पीढ़ी को अध्ययन, अनुसंधान तथा सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव धनंजय कुमार तिवारी, हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश नेता शेर अली, झामुमो के प्रवक्ता धीरज कुमार दुबे, सेवानिवृत्त शिक्षक अंगद किशोर, उदयन पब्लिक स्कूल के निदेशक अमित कुमार दुबे तथा विपुल कुमार त्रिवेदी सहित कई गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया और डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!