नावा बाजार : अनियंत्रित होकर ट्रक घर में घुसा, बाल-बाल बचे घर के सदस्य
Palamu : पलामू जिला स्थित नावा बाजार थाना क्षेत्र के बाना गांव में बीती रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर मे घुस गया। घर में सो रहे लोगों में दो लोगों को मामूली चोटें आई है।

इस संबंध में नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चालक नींद में था। जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झोपड़ीनुमा घर मे जा घुसा। गनीमत रही कि ट्रक घर मे घुसते हुए पेड़ से टकरा गया। नहीं तो बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी।
वहीं घटना के बाद पुलिस ट्रक को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।




