पंचायत परामर्श यात्रा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पहुंचे सतबरवा, कहा: प्रखंड-अंचल व थाना की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी

Palamu : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में पंचायत परामर्श यात्रा के क्रम में बुधवार को सतबरवा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यात्रा के दौरान उन्होंने बकोरिया, रबदा, दुलसुलम, सतबरवा, पोंची, धावाडीहा, रेवारातु, घुटूआ, बोहिता एवं बारी पंचायतों में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सुना।

मौके पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं थाना स्तर पर होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि कई मामलों में आवेदन एवं शिकायतें देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होती, जिसके कारण उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

वहीं, भाषा को लेकर भी ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव विवेका त्रिपाठी, कांग्रेस प्रदेश सचिव रामचंद्र दीक्षित, कांग्रेस जिला सचिव रवींद्र तिवारी, कामाख्या यादव, नन्हे खान, सुरेश पाठक, बबलू दुबे, नसीम अंसारी वा अन्य लोग उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!