पलामू पुलिस की बड़ी सफलता: 121 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर अरेस्ट, वाहन और मोबाइल भी जप्त

पलामू पुलिस ने बड़ी सफलता के तहत 121 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को अरेस्ट कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक-25.08.2026 को रात्रि करीब 23:30 बजे पलामू पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि मनिका, जिला लातेहार के तरफ से एक सफेद रंग का Dezire गाडी जिसका नंबर IH 03 AQ 3253 है में भारी मात्रा में अवैध गांजा लोड कर डाल्टनगंज की तरफ जाने वाली है।

त्वरित कार्रवाई करने पर उक्त गाड़ी को पकड़ा जा सकता है तथा अवैध गांजा भी बरामद हो सकता है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक के साथ सघन वाहन चेकिंग शुरू किया। गुप्त सूचना के अनुसार Swift Dzire Car जिसका नंबर JH 03 AQ 3253 सफेद रंग आते हुआ दिखाई दिया। पुलिस बल की सहायता से उक्त कार को सुरक्षित तरीके से रोका गया जिसमें दो व्यक्तियों को उक्त कार में बैठे हुए पाए गए।

तत्पश्चात बारी-बारी से उक्त दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर कार चालक द्वारा अपना नाम (1.) सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू उम्र करीब 25 वर्ष, पे० मोहन यादव (2.) शम्भू कुमार यादव उम्र करीब 30 वर्ष पे० भोलानाथ यादव दोनों ग्राम झाबर थाना सतबरवा जिला पलामू बताया। कार की तलाशी लेने पर (01) कार के डिक्की तथा कार में अगले सीट के नीचे बाएं तरफ छिपाकर रखे गए कुल 121 Kg गांजा, दो मोबाइल तथा दो नंबर प्लेट बरामद हुआ जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया, तथा सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू, तथा शम्भू कुमार यादव, को सतबरवा थाना कांड संख्या-129/2026, दिनांक-26.08.26, धारा 3(5)/342 भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा धारा 20 (b) (1) (C)/25/29 NDPS ACT के अंतर्गत आरोपित करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया। इस आशय की जानकारी पलामू के पुलिस कप्तान कपिल चौधरी ने दी।

बरामद सामानों की विवरणी

  1. गांजा-121 Kg
  2. Swift Dzire Car-01
  3. नम्बर प्लेट-02
  4. मोबाईल-02

गिरफ्तारी

  1. सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू उम्र करीब 25 वर्ष, पे० मोहन यादव,
  2. शम्भू कुमार यादव उम्र करीब 30 वर्ष पे० भोलानाथ यादव दोनों ग्राम झाबर थाना सतबरवा जिला पलामू।

छापामारी दल

  1. परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक श्री मृत्युंजय गोप, मेदिनीनगर, पलामू।
  2. पु०अ०नि० प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी, सतबरवा थाना, पलामू।
  3. स०अ०नि० सुजीत रजक।
  4. आरक्षी-1753 कमलेश प्रसाद यादव।
  5. आरक्षी-598 धर्मेन्द्र बेठा।
  6. आरक्षी-28 गुलशन अजीत टोपनो।
  7. आरक्षी-1083 रामप्रवेश यादव।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!