पलामू पुलिस ने अभियान मुस्कान के तहत 88 मोबाइल फोन मालिकों को सौंपा

Upendra Kumar papu

Palamu : पलामू पुलिस ने अभियान मुस्कान के तहत पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुवे 88 मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सुरक्षित लौटाने का काम किया है।पलामू एसपी कपिल चौधरी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय परिसर में सभी मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन विधिवत सुपुर्द किए।

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पलामू जिले के सभी थाना की पुलिस लगातार तकनीकी अनुसंधान और प्रयास के बाद इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया।कुल 88 मोबाइल फोन बरामद किए गए।बरामदगी के बाद सभी संबंधित मोबाइल मालिकों को सूचित कर एसपी कार्यालय में बुलाया गया।जहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके मोबाइल वापस सौंप दिए गए।

मौके पर डीएसपी राजीव रंजन,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!