पलामू में वैश्य सभा ने धूमधाम से मनाई बाबा गणिनाथ की 42 वां जयंती

PALAMU : पलामू जिला स्थित टाउन हॉल में शनिवार को अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा शाखा मेदिनीनगर के तत्वावधान में बाबा गणिनाथ जयंती सह 42 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा हवन यज्ञ एवं मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के तत्पश्चात महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाया गया।इसके बाद बाबा गणिनाथ जी को रथ पर सवार कर शहर में भव्य झांकी निकाली गई।झांकी शहर के विभिन्न चौक चौराहे से गुजरते हुए पुनः गांधी स्मृति टाउन हॉल पहुंची।वही मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के पलामू जिला अध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने कहा कि समाज में आपसी एकता हर हाल में होना जरूरी है।उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।जिला के महामंत्री मनोहर कुमार लाली ने कहा की सरकार हलवाई समाज को मान सम्मान देने का काम करें नहीं तो हमारा समाज लोगो के हक अधिकार के लिए संघर्ष करेगा।वही वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भक्ति गीत कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। समाज के बच्चों के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता गीत संगीत नृत्य सहित अन्य तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने बाबा गणिनाथ के आदर्शों एवं संदेशों को उपस्थित लोगों के बीच रखा. सभी ने जीवन पथ पर उनके आदर्श एवं संदेश को चरितार्थ करने का संकल्प लिया।वही मौके पर उपस्थित कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता ने कहा की बाबा गणिनाथ गोविंद का प्रकाट्य शनिवार को हुआ था।इसलिए शादी-विवाह व मांगलिक कार्य में उनकी विशेष पूजा शनिवार को होती है, जिसे सुंदरी पूजा कहते हैं.

सुंदरी पूजा में 14 देवी-देवताओं की पूजा होती है. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत के समर्थक थे. समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, त्याग तथा परोपकार का संदेश देते थे।मौके पर अध्यक्ष प्रभात कुमार उर्फ पिन्दु गुप्ता,महामंत्री मनोहर कुमार लाली,कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता,अध्यक्ष रंजन कुमार,महामंत्री विजय प्रसाद,कोषाध्यक्ष दीपक प्रसाद,महिला जिला अध्यक्ष माया गुप्ता,महिला जिला महामंत्री पूनम देवी,महिला जिला कोषाध्यक्ष रेणु देवी,युवा अध्यक्ष अमर गुप्ता, युवा महामंत्री अमर कुमार,युवा कोषाध्यक्ष,विकाश कुमार गुप्ता सहित अन्य गन्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!