पांकी : बाजार जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी लखन ठाकुर की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि
पांकी प्रखंड के पकरिया पंचायत अंतर्गत लाली माटी में बाजार लगता है।महिला उसी बाजार में जा रही थी।तभी रास्ते में एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बाइक पर चार लोग सवार थे।और सभी नशे में थे। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर महिला के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।इस घटना के बाद पुलिस वाहन को खोजने की प्रक्रिया में जुट गई है।




