Palamu SP ने पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराया शोल्डर लाइट

ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस भी शोल्डर लाइट लगा कर अपने जवानों के साथ कर रहे हैं ड्यूटी

Palamu : इस बार दुर्गा पूजा त्यौहार में पलामू एसपी ने जनता की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को शोल्डर लाइट उपलब्ध कराया है। दुर्गा पूजा त्योहार के समय रात में पंडालों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए यह कदम उन्होंने उठाया है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी कपिल चौधरी ने बताया की पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को यह शोल्डर लाइट उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा पंडालों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण अगर किसी नागरिक को आपातकालीन स्थिति में पुलिस की मदद चाहिए, तो वे इन चमकती लाइटों को देखकर भीड़ के बीच भी पुलिसकर्मी को आसानी से पहचान सकते हैं और पुलिस से वह मदद ले सकते हैं।

उन्होंने बताया की इन लाइटों में लाल और नीले रंग की हाई-इंटेंसिटी एलईडी लगी होती हैं जो अंधेरे या भीड़ में भी 200 से 800 मीटर की दूरी से साफ चमकती हैं। इससे वाहन चालकों को सड़क पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी दूर से ही दिख जाते हैं और वे गाड़ी की गति नियंत्रित कर लेते हैं।

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने बताया कि एसपी साहब की यह अनोखी पहल है इस पहल से लोगों को सुरक्षा के प्रति पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।वही दुर्गा पूजा त्यौहार की ड्यूटी में ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस अपने ट्रैफिक पुलिस जवानों के साथ चौक चौराहो पर बने पूजा पंडाल में पहुंचकर लोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!