
पांकी : सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय महिला घायल हालत गंभीर
Palamu : पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार गांव निवासी अरविंद मोची की पत्नी रीना देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रीना देवी अपने पति अरविंद मोची के साथ बढ़ीडीह गांव अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में बाइक से गिरकर रीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल रीना देवी को इलाज के लिए तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल रीना देवी का इलाज करवा रहे हैं।




