
पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल फोन मोबाइल मालिक के मां को सुपुर्द किया
Palamu : जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए पलामू पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, शहर थाना के एसआई बाल कृष्णा और पुलिस जवान परवेज खान ने परिजन को सौंपने का काम किया है।
मालूम हो की शहर थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज कंदाखाड़ मोहल्ला निवासी नीरज दुबे का मोबाइल फोन एक महीना पूर्व चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव से गुम हो गया था। इसके बाद नीरज दुबे ने मोबाइल गुम होने से संबंधित मामला शहर थाना में दर्ज कराया था।

थाना में मामला दर्ज होने के बाद शहर थाना की पुलिस की तत्परता और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से मोबाइल बरामद कर लिया गया।सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम ने प्राप्त जानकारी के आधार पर तकनीकी जांच और आवश्यक कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
लगातार प्रयासों के बाद मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल फोन विधिवत रूप से बरामद कर मोबाइल मालिक नीरज दुबे की मां अनिता देवी को सुपुर्द कर दिया गया है।




