भाजपा नेत्री शीला देवी का इस्तीफा, सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी

लातेहार:भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय नेता शीला देवी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में बताया कि हाल ही में जिला कमेटी विस्तार के दौरान उन्हें भाजपा जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया था। इससे पहले वह वर्ष 2024 में तीसरी बार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।
शीला देवी ने कहा कि उन्होंने सदैव पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों और कुछ व्यक्तिगत कारणों से वह अत्यंत आहत और दुखी हैं, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह न केवल सभी पदों से बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रही हैं।
अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में लातेहार के मत्स्य भवन में पलामू प्रमंडलीय महिला मोर्चा सम्मेलन का आयोजन कराया था। वर्ष 2018 में जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 125 महिलाओं को पार्टी से जोड़ा। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में वह कोर कमेटी सदस्य रहीं। वर्ष 2021 में दूसरी बार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनीं और 2024 के विधानसभा चुनाव में भी कोर कमेटी में सक्रिय भूमिका निभाई।
उनके इस्तीफे से स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!