महिला वकील के घर हुए चोरी की वारदात में महिला चोर गिरफ्तार
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला निवासी वकील अंजुमन परवीन के घर 28 अगस्त को 30 लाख रुपए के गहना और 40 हजार नगद रुपए की चोरी हो गईं थी। जिसका खुलासा शहर थाना की पुलिस ने कर लिया है। शहर थाना की पुलिस ने कुंड मोहल्ला निवासी चांदनी नामक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने सोने की अंगूठी और 16 हजार के करीब नगद रुपए बरामद किया हैं।

इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि महिला चांदनी वकील अंजुमन परवीन के घर में कई वर्षो से साफ सफाई का काम करती थी। इसी दौरान 28 अगस्त को महिला चांदनी ने घर का डुप्लीकेट चाबी बनवाकर अंजुमन परवीन के घर से सोने का गहना चोरी कर फरार हो गई थी। चोरी की घटना के बाद वकील महिला अंजुमन परवीन के द्वारा शहर थाना में चोरी की घटना से संबंधित मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस महिला चोर को पकड़ने की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच पुलिस ने अंजुमन परवीन के घर काम करने वाली चांदनी नामक महिला को गिरफ्तार किया।
जिसके पास से पुलिस ने चोरी के अंगूठी और रुपए बरामद किए गए।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।




