Railway Track के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : हटिया राउरकेला रेल खंड पर गोविंदपुर स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह करीब पांच बजे रेलवे कर्मियों की नजर शव पर पड़ी।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जरियागढ़ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक किसी चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस आसपास के गांवों और इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय स्तर पर पहचान नहीं होने के कारण पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी दूसरे क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है। युवक की पहचान के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के साथ सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!