महुआडांड़ में दर्दनाक हादसा : तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत, गोताखोर बुलाने की मांग

Latehar : महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव निवासी दुर्गा मांझी (60 वर्ष) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी उनका शव तालाब से बरामद नहीं किया जा सका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पूरी तरह पानी में समा चुके थे।
घटना के बाद से ग्रामीण लगातार शव की तलाश में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि तालाब काफी गहरा होने के कारण करीब 24 घंटे बीत जाने के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका है।ग्रामीणों ने प्रशासन से शव को तालाब से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की व्यवस्था कराने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!