आत्मसमर्पित नक्सलियों के परिजनों के साथ पुलिस प्रशासन की बैठक

आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्वरोजगार से जोड़ना प्रशासन की पहली प्राथमिकता

Latehar:बारियातु थाना परिसर में नई दिशा आत्मसमर्पण नीति के तहत पुलिस प्रशासन व बारियातु, हेरहंज थाना क्षेत्र के आत्मसमर्पित नक्सलियों व उनके परिजनों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई।बैठक में आत्मसमर्पित नक्सलियों के परिजनों से खुली संवाद की गई। उनके परेशानीयो के बारे मे उनसे जानकारी ली गई।मौके पर उपस्थित मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों व उनके परिजनों को मुख्य धारा में पुरी तरह स्थापित करना और उन्हे बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करना है।वहीं बालुमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी ने आत्मसमर्पित नक्सलियों व उनके परिजनों को मिलने वाली सारी सुविधाओं के बारे में बताया।उन्होने कहा कि इन लोगो के ईनाम की घोषित राशि का मामले,जमीन से संबंधित मामले ,बच्चो के शिक्षण शुल्क का भुगतान, जो मामले कोर्ट में चल रहे हे उसके वकिल से संबधित मामले ,सरकरी सहायता व आयुष्मान कार्ड का मामले आदि का आन द स्पॉट निष्पादन किया जा रहा है।इस दौरान परिजनों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।उपस्थित पदाधिकारीयों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों व उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खडा़ है।अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो नि:संकोच पुलिस से सम्पर्क करे।उन्होने क्षेत्र के सक्रिय अन्य नक्सलियों से भी अपील कर कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होना ही बेहतर विकल्प है।उन्होने स्पष्ट किया कि सरकार की नीतियां आपके पुनर्वास व सुरक्षित भविष्य के लिए बनाई गई है।मौके पर बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, हेरहंज थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया, हेरहंज बीडिओ अमीत कुमार यादव ,बारियातु एमओ भुपेश पाठक, एसआई अनुप कुमार, जितेंद्र कुमार , सहित थाना के छोटु पाण्डा सहित थाना के कई पदाधिकारी व बारियातू क्षेत्र के आत्मसमर्पित नक्सलियों के परिजन मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!