
मारोमार में सड़क दुर्घटना से दो लोग गंभीर रूप से घायल
Latehar : गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मारोमार जंगल में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर JH03AV-2074 बताया गया है। हादसे में मोटरसाइकिल चालक और उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घटना की सूचना ग्रामीणों से मिलते ही गारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल गारू में भर्ती कराया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया।घायलों में एक व्यक्ति की पहचान विजय चौधरी, पिता इंद्रदेव चौधरी, ग्राम छपरदग्गा, थाना डंडा, जिला गढ़वा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, दुर्घटना में घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।घटना के बाद पुलिस दुर्घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही, दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान करने और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।




