मेदिनीनगर के नामधारी परिवार की बड़ी देन: योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज, बेटियों के लिए बना वरदान
Palamu : झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के पिता स्वर्गीय योध सिंह नामधारी एक नाम, बल्कि एक विरासत, एक प्रेरणा गौरवशाली विरासत और प्रेरणा के स्रोत रहे थे। उनके व्यक्तित्व, संस्कारों और जीवन-मूल्यों की स्मृति आज भी लोगो के हृदय में उतनी ही जीवंत है। उनकी पावन स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने के उद्देश्य से श्री इंदर सिंह नामधारी एवं नामधारी परिवार द्वारा मेदिनीनगर (डालटनगंज) में योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय की स्थापना की गई।यह महाविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और उनकी स्मृति को समर्पित एक जीवंत श्रद्धांजलि है।शिक्षा से बढ़कर समाज को दिया गया कोई उपहार नहीं होता।

विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित यह संस्थान उस विचार का प्रतीक है कि शिक्षित नारी ही सशक्त परिवार, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रखती है।
आज जब इस महाविद्यालय के माध्यम से अनेक बेटियाँ शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं, तब हमें यह अनुभव होता है कि योध सिंह नामधारी जी का नाम केवल नामधारी परिवार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शिक्षा और समाजसेवा की एक प्रेरणादायी पहचान बन गया है।व्यक्ति चले जाते है लेकिन उसके संस्कार, उसके आदर्श और उसके नाम से किए गए सत्कर्म सदैव जीवित रहते हैं।
स्वर्गीय योध सिंह नामधारी जी की स्मृति में स्थापित यह महाविद्यालय आने वाली पीढ़ियों को निरंतर शिक्षा, संस्कार, आत्मनिर्भरता और सेवा की राह दिखाता रहे है।




