मेदिनीनगर सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी संजय पांडेय ने जूस पिलाकर खत्म कराया सत्यनारायण शुक्ला का अनशन
Palamu : चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर विगत एक सप्ताह से आमरण अनशन पर बैठे सत्यनारायण शुक्ला का आमरण अनशन सोमवार को मेदिनीनगर सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी संजय पांडेय ने जूस पिलाकर खत्म कराया। मौके पर अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि सत्यनारायण शुक्ला की मांगों पर प्रशासन विचार करेगी।

बता दे कि छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर विगत एक सप्ताह से अनशन पर बैठे हुए थे। इस दौरान झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी श्री शुक्ला से मुलाकात पर अनशन खत्म करने का आग्रह किया था। पलामू जिले के कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी आमरण अनशन खत्म करने को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी।



