
मोहम्मदगंज : नन्दन मुसहर की हत्या में शामिल 2 आरोपी अरेस्ट
palamu : मोहम्मदगंज थाना अन्तर्गत ग्राम बीरधवर से मृतक मुटुर मुसहर उम्र 60 वर्ष पिता- स्व० जानकी मुसहर को अपहरण कर हत्या करने के आरोप में मोहम्मदगंज थाना कांड सं0 31/2026, दि०- 10.08.2026, धारा 104(1)/61(2)BNS अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। कांड का अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त 1. दिनेश मुसहर पे० लक्षमी मुसहर ग्राम रामडीहा थाना नरारी कला खुर्द 2. विकाश मुसहर पिता अवधेश मुसहर ग्राम – बैरिया थाना माली 3. गोविन्द्र मुसहर पे० बसोहराई मुसहर ग्राम बैरिया थाना माली 4. श्रवण मुसहर पे० केतार मुसहर ग्राम रामपुर थाना नविनगर सभी जिला औरंगाबाद (बिहार) को पकड़ कर कड़ाई से पुछ-ताछ के क्रम में मृतक मुटुर मुसहर उम्र 60 वर्ष पे० स्व० जानकी मुसहर सा० बिस्धवर थाना मोहम्मदगंज जिला पलामू को हत्या करने के नियत से अपहरण कर डेहरी नगर थाना अंतर्गत सोन नदी किनारे पाली रोड शमशान के पास हत्या कर शव को दफनाने की अपना अपराध स्विकार किया। उनके अपराध स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर अभियुक्तों के निशानदेही के आधार पर डेहरी नगर थाना अंतर्गत सोन नदी किनारे पाली रोड शमशान घाट के पास से मृतक मुटुर मुसहर के शव (नर-कंकाल) को विधिक कार्रवाई करते हुए कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया। तत्पश्चात सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर दि0- 15.08.2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आया कि इस कांड के अभियक्त दिनेश मुसहर के पुत्र नन्दन मुसहर का हत्या वर्ष 2025 में दशहरा के समय वादी के पक्ष के द्वारा कर दिया गया था, और शव को कोयल नदी के बहता पानी में फेक दिया गया था। इसलिए बदला के भावना से एक दुसरे का हत्या किया गया। उक्त हत्या में संलिप्त अपराधकर्मी 1. सतोष मुसहर पिता मानदेव मुसहर 2. धरमेन्द्र मुसहर पिता मुटुर मुसहर 3. नन्दु मुसहर पिता स्व० भजन मुसहर सभी ग्राम बीहथवर थाजा मोहम्मदगंज जिला पलामू के विरुद्ध मोहम्मदगंज थाना कांड सं0-33/2026 दि०- 17.068.2026 धारा-140(1)/61(2)a/130(1) BNS दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में नन्दन मुसहर के हत्या में संलिप्त अभियुक्त 1. सतोष मुसहर पिता मानदेव मुसहर 2. धरमेन्द्र मुसहर पिता मुटुर मुसहर सा० बिश्थवर थाना मोहम्मदगंज जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेजा जा रहा है।
घटनास्थल से बरामद-जप्ती का विवरणीः-
मृतक मुटुर मुसहर का शव (नर कंकाल)
अनुसंधान/छापामारी में सम्मिलित पदाधिकारी एवं जवान
भा०पु० से० दिव्यांश शुक्ला (अनु०पु०पदा० हुसैनाबाद)
पु०अ०नि० नारायण सोरेन (थाना प्रभारी)
पु०अ०नि० मनोज मुण्डा (अनुसंधानकर्ता)
पु०अ०नि० राजु गुप्ता (देवरी ओ०पी० प्रभारी)
पु०अ०नि० मुकेश कु० सिंह (लठेया पिकेट प्रभारी)
स०अ०नि० क्यामुद्दीन अंसारी (मोहम्मदगंज थाना)
ह० शुशिल मिंज (सशस्त्र बल)
आ0-671 महेन्द्र भारती (सशस्त्र बल)
चा0आ0 21 रामअशीष सिंह




