युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा व दशा करेगी तय : चंद्रशेखर सिंह छोटू

जमशेदपुर में आयोजित युवा आजसू अधिवेशन में शामिल होने मेदनीनगर पलामू से रवाना हुए आजसू नेता

Palamu : युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा व दशा तय करेगी। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कही। वे शनिवार की सुबह जमशेदपुर में आयोजित युवा आजसू अधिवेशन में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड को नई दिशा देने की जिम्मेदारी राज्य के युवाओं के कंधों पर है। युवाओं को जनहित के मुद्दों पर सजग, संगठित व संघर्षशील होकर राज्य के विकास व इसके बेहतर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जब तक युवा आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे, झारखंड की दशा व दिशा नहीं बदल सकती।


चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि नेतृत्व विरासत से नहीं, बल्कि संघर्ष से बनता है। युवाओं को नेतृत्व, नीति निर्माण व सामाजिक परिवर्तन के केंद्र में लाना आज की आवश्यकता है। युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा व दशा तय करेगी।


पलामू जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र सिंह जी के मार्गदर्शन एवं चंद्रशेखर सिंह छोटू के नेतृत्व में पलामू से रवाना होने वाले आजसू नेताओं में पलामू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतन मेहता, सतीश तिवारी, बबलू डोगरा, राजीव पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, मनी चंद्रवंशी, नीरज सिंह, सुजीत तिवारी, रणजीत सिंह, रंजय ठाकुर, दीपक कुमार, देवेंद्र चौधरी व युवराज कुमार शामिल हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!