रामगढ़ : शादी समारोह से लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu ; रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी गांव निवासी जमील अंसारी की पत्नी संजीदा खातून उम्र 25 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि संजीदा खातून रामगढ़ अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई थी।

मंगलवार की दोपहर वह अपने किसी रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर संजीदा खातून गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल संजीदा खातून को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रोल होकर बुरा हाल है।




