लातेहार में गृह रक्षकों के 457 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन

Latehar : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, लातेहार के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षक के कुल 457 रिक्त पदों पर नवीन नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विज्ञापन संख्या-01/2026 के अनुसार इनमें 446 पद ग्रामीण तथा 11 पद शहरी गृह रक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए सातवीं पास तथा शहरी गृह रक्षकों के लिए मैट्रिक पास अनिवार्य है। अभ्यर्थी को उसी प्रखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक वेबसाइट https://recruitment.jharkhand.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि जिले में गृह रक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने के उद्देश्य से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करें, ताकि रिक्त पदों पर योग्य युवाओं का चयन समय पर हो सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!