लेसलीगंज : तेज बुखार और पेट दर्द बना 12 वर्षीय बच्चा के मौत का कारण, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Palamu : लेस्लीगंज के एक 12 वर्षीय मासूम बच्चा की तेज बुखार और पेट दर्द के कारण मौत हो गई।बच्चा की पहचान लेसलीगंज थाना क्षेत्र राजोगाड़ी गांव निवासी राकेश मिश्रा के पुत्र प्रियांशु कुमार उम्र 12 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर प्रियांशु कुमार को अचानक तेज बुखार और पेट दर्द हुआ। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए गांव के ही एक चिकित्सक के पास लेकर गए।जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां पर भी इलाज के बाद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।वहां के चिकित्सकों ने प्रियांशु कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।परंतु आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं प्रियांशु के मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



