विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अनमैप्ड मतदाता सूची प्रकाशित

लातेहार:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में लातेहार जिला अंतर्गत सभी दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर दिनांक 23.05.2026 (शनिवार) एवं 24.05.2026 (रविवार) को Un-Mapped Elector List प्रकाशित किया गया मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी, लातेहार के द्वारा जिला मुख्यालय एवं चंदवा प्रखंड अंतर्गत अनेक मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ के द्वारा अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशन की जाँच की तथा मतदाताओं की सहायता करने हेतु निर्देश दिये।निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार एवं महुआडांड तथा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, लातेहार जिला के द्वारा भी अपने -अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!