नगर पंचायत ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर शुरू की प्याऊ व्यवस्था

Sanjay prajapati @ united palamu

लातेहार : भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर पंचायत लातेहार की ओर से शहरवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन के सौजन्य से थाना चौक, बायपास चौक एवं सब्जी मंडी सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों के लिए ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि शहर में ऐसे लगभग 10 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां चरणबद्ध तरीके से प्याऊ लगाया जाएगा, ताकि राहगीरों एवं आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। शहर में किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अचानक किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होने की स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की गई है, ताकि नगर पंचायत की टीम तुरंत सहायता उपलब्ध करा सके।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!