
श्री सूर्य नारायण मंदिर निर्माण के लिए बिट्टू दास ने दिया 11 हजार रुपये का सहयोग
Latehar : बुधवार, 20 मई 2026 को लातेहार गुरुद्वारा रोड निवासी विजेंद्र कुमार दास ने अपने दिवंगत पिता स्वर्गीय मनोज कुमार दास उर्फ छोटू दास के नाम से श्री सूर्य नारायण मंदिर निर्माण हेतु 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने भविष्य में भी मंदिर निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की बात कही।इस अवसर पर उपस्थित लोगों में समाजसेवी लक्ष्मी प्रसाद, मनीष दास, राजू यादव, राजू दास (नागर)सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं श्री सूर्यनारायण छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान श्री सूर्यनारायण की कृपा विजेंद्र कुमार दास एवं उनके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।मौके पर उपस्थित लोगों ने भी मंदिर निर्माण में दिए गए इस सहयोग की सराहना की तथा इसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के प्रति सकारात्मक पहल बताया।




