
सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार का शत-प्रतिशत रिजल्ट, 8वीं-9वीं में छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
लातेहार:झारखंड अधिविद् परिषद (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं एवं 9वीं की बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय का शत-प्रतिशत परिणाम रहा, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं सफल हुए।
विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने ‘A+’ एवं ‘A’ ग्रेड प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।कक्षा अष्टम में अंशिका गुप्ता, प्रेरणा श्रीवास्तव, सौम्या कुमारी, तन्मय सिंह राठौड़, आकांक्षा कुमारी, श्रेया गुप्ता एवं गुनगुन कुमारी ने सभी विषयों में ‘A+’ ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
वहीं कक्षा नवम में रिशा कुमारी, सूरज कुमार, प्रतीक कुमार पाण्डेय, अनीश भगत, प्रियम कुमार, रौनक कुमार पासवान, आयुष कुमार सिंह, अमन सिंह, अभिषेक कुमार, सिद्धार्थ कुमार, ऋषि कुमार, चंदन भूईयां, प्रिंस कुमार, जगरनाथ कुमार यादव, बिनय कुमार, अभिषेक कुमार यादव, अमृत कुमार, तन्मय कुमार गुप्ता, राकेश कुमार यादव, प्रांजल कुमार यादव, युवराज प्रसाद, सतीश गुड़िया, आयुष कुमार गुप्ता, राज प्रसाद, आयुष कुमार, आर्यन शर्मा, अभय कुमार, रोहन कुमार, आनंद प्रसाद, आरव कुमार, अभिजीत कुमार पाण्डेय, हिमांशु गुप्ता, दीपक यादव, अभिषेक सोनी, विवेक कुमार, राहुल उरांव, रोहित सिंह, प्रियांशी कुमारी, हरेंद्र कुमार एवं पल्लवी कुमारी ने सभी विषयों में ‘A+’ ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की एकाग्रता, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है।विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




