
स्कूल जाने निकला 12 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद
Sanjay prajapati @ united palamu
Latehar:छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुँगरू पंचायत अंतर्गत ग्राम नावाडीह के चकलवा टोला निवासी 12 वर्षीय छात्र सत्यम कुमार मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह विद्यालय नहीं पहुंचा। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
लापता छात्र सत्यम कुमार, पिता शंकर प्रजापति, उम्र 12 वर्ष, के अचानक गायब हो जाने से परिजन काफी चिंतित हैं। परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण लगातार उसकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिजनों ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन हेहेगाड़ा स्टेशन के समीप सत्यम की साइकिल बरामद हुई है। इस कारण आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ट्रेन से कहीं चला गया हो। वहीं, किसी अनहोनी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सत्यम कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल मोबाइल नंबर 79798 58197 एवं 92798 93066 पर संपर्क कर सूचना दें।
परिजनों ने प्रशासन एवं स्थानीय लोगों से भी बच्चे की सकुशल तलाश में सहयोग करने की अपील की है।




