हथियार के साथ 3 अपराधी अरेस्ट

Latehar : पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी अभियान चलाकर बरियातू थाना क्षेत्र के बनालात गांव के निकट से कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा गोलियां और चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपितों में चतरा जिले के निवासी भोलानाथ गंझु और विनोद कुमार गंझु और बालूमाथ निवासी फलिन्द्र गंझू शामिल हैं।रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी उमेश सिंह ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके में जुटे हुए हैं। सूचना के बाद बरियातू और बालूमाथ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे राहुल सिंह गिरोह के लिए काम करते हैं और लेवी वसूली के उद्देश्य से हिंसक वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि बरामद मोबाइल फोन में से एक का इस्तेमाल एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के लिए किया गया था। इस संबंध में पूर्व से थाना में मामला दर्ज है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!