
हुसैनाबाद : आदर्श युवा जागृति मंच जपलाके तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया
Palamu : आदर्श युवा जागृति मंच जपला के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वर्गीय श्री धर्मदेव राम जी नॉक आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में आज का शानदार मुकाबला स्थानीय कर्पूरी मैदान स्टेडियम हुसैनाबाद में खेला गया | सबसे पहले हुसैनाबाद के पत्रकार बनाम आदर्श युवा जागृति मंच के बीच फैंसी मैच खेला गया जिसमें पत्रकारों ने आदर्श युवा जागृति मंच को तीन रन से पराजित किया।
इसके बाद ग़म्हरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 7 विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। ग़म्हरिया के तरफ़ से अमरोज ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 34 रनों का स्कोर किया जवाबी पारी खेलते हुए गुलाबबाग जपला की टीम ने 13.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 108 रन पर सिमट गई। ग़म्हरिया ने 40 रनों से मुक़ाबला जीत लिया।

इस तरह गम्हरिया की टीम ने स्व धर्मदेव राम जी निःशुल्क नॉक आउट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ़ द मैच का खिताब गुलाब बाग के खिलाड़ी हंटर को दिया गया। और इस पूरे टूर्नामेंट शानदार बल्लेबाज़ी के लिए ग़म्हरिया टीम के बल्लेबाज़ रिंटू को मैन ऑफ़ द सीरीज से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी श्री गौरांग महतो सर, आदर्श युवा जागृति मंच के संरक्षक श्री जितेंद्र पासवान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पलामू,अध्यक्ष श्री सुंदरम अग्रवाल ,सचिव पीयूष अग्रवाल, नगर पंचायत हुसैनाबाद के पूर्व अध्यक्षा श्रीमती उषा देवी जी ने संयुक्त रूप से ग़म्हरिया टीम को विनर कप के साथ 21000/- का पुरस्कार राशि के साथ सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया और रनर टीम गुलाबाबाग जपला की टीम को रनर कप और 11000/- की पुरस्कार की राशि दिया गया। इस टूर्नामेंट में फेयर प्ले टीम के रूप में खिल पर (कुकही) को दिया गया। इस आयोजन में को सफ़ल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले में श्री प्रेमचंद्र चौधरी जी, श्री अर्जुन पटेल, श्री प्रभात कुमार और श्री विपिन पटेल को कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया गया।

कमेंटेटर की भूमिका निभाने वाले में डॉ आलोक रंजन, सोनी जी , मिशन रिज़वी, शक्ति सिंह को दीवाल घड़ी से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के स्कोरर प्रदीप पटेल (पीपी) और अंकित सोनी को दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया गया | निर्णायक भूमिका में एम्पायर मनोज शर्मा, नदीम रिज़वी और अफ़ज़ल मामू को स्मार्ट वॉच से सम्मानित किया गया। आदर्श युवा जागृति मंच पर वार्ड पार्षद उमा देवी जी, सरवरी बीबी जी, बबीता देवी , पार्षद प्रतिनिधि अजित, प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रकाश लाल अग्रवाल, चंदन सिंह, पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहें।




