हैदरनगर : नाबालिग के साथ 3 युवकों ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Palamu : हैदरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी को घटना की जानकारी देने पर भाई की हत्या करने की धमकी भी दी गई। लड़की किसी तरह शोर मचाते हुए वहां से भाग गई और पूरी घटना की जानकारी घर में दी।

लड़की की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनकी 16 वर्षीय लड़की खेत तरफ गई थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया।
बता दें कि 2 मई को भी आरोपियों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की थी। गांव समाज के लाज की वजह इस संबंध में कही आवेदन नहीं दे पाए थे।




