
हैदरनगर : बेटी को घर से उठा ले गए बदमाश और बना लिया हवस का शिकार, हुसैनाबद थाना में मामला दर्ज
Palamu : पलामू जिले हैदरनगर थाना क्षेत्र से एक दरिंदगी का मामला सामने आया है. हुसैनाबाद महिला थाना में पीड़िता की माँ ने लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. जिसमें पास के गाँव के तीन युवकों पर बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. मामला दर्ज होने के बाद हुसैनाबाद पुलिस जांच में जुट गई है.
पीडिता की माँ ने महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबद में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया कि देर शाम उनकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी.इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया. अपहरण की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने परिवार के लोगों को बताया और लड़की की खोज बीन शुरू कर दिया.परिवार के कुछ लोग डाल्टनगंज और कुछ डेहरी की ओर निकले.लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. इसी बीच सोमवार रात्री 3 बजे उन्हे एक काली रंग की गाड़ी पालि पूल डेहरी में दिखाई दी. गाड़ी में उन्हे लड़की होने का शक हुआ.

जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और कुछ स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी का दरवाजा खोला. तो उन्होंने देखा की लड़की गाड़ी के अंदर है. इसके बाद कार सवार तीन युवकों ने धक्का देते हुए लड़की को छोड़ कर फरार हो गए.
लड़की के परिजनो ने सभी युवकों को पहचान लिया. जिसके बाद दूसरे दिन फोन कर मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है.
आखिर में अब पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है. पीडिता का परिवार डरा सहमा है और न्याय की गुहार लगा रहा है. जिससे उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके.इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला से मिला। एसडीपीओ के निर्देश पर महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.



