हैदरनगर में भीषण आगजनी की घटना, कई दुकानें जलकर हुई खाक

Palamu : पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के समीप तीन दुकानों में सोमवार की तड़के आग लग गई। आग लगने से करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति जल कर हुई खाक। गश्त लगा रही थाना पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर पाया काबू।

बताया जा रहा है कि बिजली पोल में शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

आग लगने से शमशीर टायर दुकान, छोटू बाइक गैरेज व सलाम ऑटो गैरेज पूरी तरह जलकर खाक हो गया। एक दुकान में रखा एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इस घटना में बाल बाल बचे पुलिस कर्मी।

घटना में 3 ऑटो, 3 बाइक और करीब 3 लाख रुपए का टायर जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद एसआई आजम अंसारी ने बताया कि आग लगने की घटना सोमवार तड़के हुई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!