आजसू की बैठक में सभी प्रखंड कमेटियां भंग, टोरी रेल ओवरब्रिज की मांग पर 28 को मालगाड़ी का चक्का जाम

Latehar : जिला मुख्यालय स्थित आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 को जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय की अध्यक्षता में एक अति-महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं धारदार बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिले की सभी वर्तमान प्रखंड कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। आगामी नवंबर माह से जिले के सभी प्रखंडों में विशेष सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत नई प्रखंड कमेटियों का विस्तार और गठन किया जाएगा।

​28 अक्टूबर को टोरी रेल ओवरब्रिज को लेकर चक्का जाम एवं जनसंपर्क अभियान

​लातेहार वासियों की लंबे समय से चली आ रही टोरी ओवरब्रिज की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।28 अक्टूबर को टोरी ओवरब्रिज के निर्माण की मांग को लेकर मालवाहक ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा।

​इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने के लिए कल (शुक्रवार) से पूरे क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। पार्टी नेताओं ने लातेहार के तमाम आम नागरिकों, व्यवसायियों और युवाओं से अपील की है कि वे इस जनहित के मुद्दे पर 28 अक्टूबर को टोरी रेल चक्का जाम में भारी संख्या में शामिल हों।

मौके पर जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा “लातेहार की जनता लंबे समय से टोरी ओवरब्रिज की मांग को लेकर उपेक्षा का शिकार हो रही है। प्रशासन और सरकार हमारी इस जायज मांग को नजरअंदाज कर रही है। अब जनता चुप नहीं बैठेगी। आगामी 28 अक्टूबर को टोरी में मालवाहक ट्रेनों का चक्का जाम कर सरकार को यह संदेश दिया जाएगा कि लातेहार के विकास और जनहित के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही, संगठन को और अधिक ऊर्जावान बनाने के लिए सभी प्रखंड कमेटियों को भंग कर नवंबर से नए सिरे से प्रखंड सम्मेलनों के माध्यम से विस्तार किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से आजसू श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र ठाकुर, जिला महासचिव बिनोद प्रसाद सिंह, बिटु दास, सद्दाम अंसारी, अमर उरांव, आशीष कुमार, शंकर उरांव, मुकेश यादव, विवेक कुमार दुबे, शुभम कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, सुदेश्वर सिंह धुर, वीगण सिंह, संदीप भगत, पंकज लोहार, सरोज लोहार, उज्जवल गुप्ता, रितेश कुमार यादव, विकास कुमार, नीरज कुमार, सत्येंद्र भगत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!