आजसू जिला उपाध्यक्ष चंचल सिंह ने किया चौथी बार रक्तदान

Latehar : मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए आजसू पार्टी के लातेहार जिला उपाध्यक्ष चंचल कुमार सिंह ने गंभीर रूप से बीमार मरीज के लिए रक्तदान किया। उन्होंने गारू निवासी कामेश्वर सिंह के लिए लातेहार सदर अस्पताल`ब्लड बैंक ‘ पहुंचकर रक्तदान किया।

बताया गया कि कामेश्वर सिंह पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और लातेहार सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। चिकित्सकों ने उनके इलाज के लिए रक्त की आवश्यकता बताई थी। लेकिन बल्ड बैंक में रक्त की आवश्यकता पूरी नहीं होने पर उनकी परेशानी काफी बढ़ गई थी।

रक्त की जरूरत होने के बावजूद परिजनों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, जिससे उनकी चिंता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी।जैसे ही इसकी जानकारी आजसू जिला उपाध्यक्ष चंचल कुमार सिंह को मिली उन्होंने तत्काल पहल करते हुए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।उनके इस मानवीय प्रयास से मरीज के परिजनों को काफी राहत मिली।

रक्तदान के बाद चंचल कुमार सिंह ने लोगों से भी अपील की कि रक्तदान एक महादान है। जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है।उनके इस नेक कार्य की लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!