नौडीहा बाजार : हाईवा और बाइक में टक्टर, दो लोगों हुए गंभीर रूप से जख्मी

Palamu : पलामू जिला स्थित नौडीहा बाजार-रामगढ़ मार्ग में नौडीहा बाजार की ओर से दिशाहीन हाईवा ने बाइक को जोरदार धक्का मारा। जिसमें बाइक सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।

घायल छतरपुर प्रखंड के मड़वा निवासी उदय साव पिता राजेंद्र साव बताया जा रहा है। जबकि दूसरे घायल की पहचान मुरुमदाग निवासी डोमन साव रूप में हुआ।

जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर मड़वा से नौडीहा बाजार जा रहे थे। तभी मड़वा पंचायत के बाघमारवा गांव के पास ओवर लोड हाईवा ने जोरदार धक्का मारी दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा -तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सहयोग से दोनों घायल को तत्काल उपचार के अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर भेजा गया।

सूचना मिलने पर नौडीहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पर पहुंची और दुर्घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। दुर्घटना के तत्पश्चात क्षेत्र में कुछ देर के लोगों की भीड़ जुट गई। तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने पर गहन चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कारवाही की मांग किया।

घटनास्थल पर नौडीहा बाजार के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मो शहंशाह अंसारी,राजेश बैठा ,नरसिंह उरांव समेत अन्य पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!