इस्कॉन पलामू में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं विशेष बैठक संपन्न

Palamu : इस्कॉन पलामू, हरे कृष्ण निवास, मेजर मोड़, पुलिस लाइन, डालटनगंज में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पारंपरिक रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर श्रीमान गौर धाम प्रभु जी की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं विशेष बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आयोजित होने वाली भव्य रथयात्रा की तैयारियों, रथयात्रा मार्ग, सेवा व्यवस्था, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बताया गया कि यह भव्य रथयात्रा पलामू, गढ़वा, मझिआंव एवं जपला के संयुक्त प्रयास से आयोजित की जाएगी।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

मीडिया प्रतिनिधियों से आयोजन को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया गया।आयोजित बैठक में गौरधाम प्रभु, सुंदरमाधव प्रभु जी, राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) जी, अरविंद प्रभु जी, विकास प्रभु जी, हर्षवर्धन प्रभु जी, लवकुश प्रभु जी, उत्तम प्रभु जी, प्रभुल प्रभु जी, प्रखर दास प्रभु, अर्पण प्रभु जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!