गढ़वा : सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Palamu : गढवा जिले के गमहरिया गांव निवासी स्वर्गीय बैजनाथ बियार के पुत्र दसरथ बिंद 65 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दशरथ बिंद रविवार की रात अपने घर से बिस्तर लेकर के छठ घाट पर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में लूना मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार दी। जिसमें धक्के से गिरकर दशरथ बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा दशरथ बिंद को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान दशरथ बिंद की मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही इस घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!