एक ऐसा गांव, जहां चोर ही चोर : रांची पुलिस ने किया खुलासा

Ranchi : रांची नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि गत एक मई को मैथन मैरेज हॉल में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात अपराधियो द्वारा दुल्हन का गहना एवं रुपयों से भरा बैग तथा मोबाईल की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में बरियातु थाना में मामला दर्ज किया गया था। इस काण्ड का उदभेदन एवं काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी तथा चोरी किये गये सामान की बरामदगी हेतु पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया।

गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन एवं तकनीकी सहयोग से अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह से जुड़े अभियुक्त जैकी सिंह, पिता- नन्दन सिंह, निवासी ग्राम गुलखेड़ा, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के कम में अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी किए गये करीब 16 लाख रुपये मुल्य के सोना चाँदी और हीरा के आभूषण तथा 96,800 रुपया नकद बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि जिस गांव से जैकी को पकड़ा गया, उस गांव के काफी लोग चोरी करने का ही काम करते हैं। ये लोग शादी कार्यक्रम को टारगेट करते हैं। डीएसपी ने बताया कि ये सभी किसी भी ट्रेन में बैठ जाते हैं और बड़े शहर में उतर कर शादी वाले जगह पर पहुंच जाते हैं। इसके साथ एक छोटा बच्चा होता है, जो रेकी करता है। फिर वे लोग सामान लेकर फरार हो जाते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!