किडनी रोग से ग्रसित युवक की मौत, अस्पताल में मां का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

Palamu : गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी धनंजय साव के पुत्र अमन कुमार उम्र 20 जो की किडनी रोग से ग्रसित था शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि छह महीना पहले से अमन कुमार का दोनों किडनी खराब हो चुका था।

परिजनों ने अमन का इलाज कई बड़े-बड़े शहरों में कराया।इसके बाद भी अमन की तबीयत दिन प्रतिदिन बिगड़ती गई। इसी बीच शनिवार की सुबह अमन की तबीयत अचानक जायदा बिगड़ गई। परिजनों के द्वारा अमन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत अमन को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से अस्पताल में अमन के मां का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने यह भी बताया कि इसके पहले अमन के बड़े भाई की मौत भी किडनी रोग से संबंधित बीमारी से हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे पूरे मुहल्ले और परिवार के लोगों में शोक का माहौल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!