गढ़वा जिला JMM का निर्णय : 4 अगस्त को पूरे राज्य के साथ गढ़वा में भी मनाई जाएगी पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि

भगवान बिरसा मुंडा पार्क,गढ़वा में झामुमों जिला कमिटी, कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा अर्पित की जाएगी श्रद्धांजलि

रक्तदान शिविर का किया गया है आयोजन

Gadhwa : ​झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गढ़वा जिला कमिटी की बैठक पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवासीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष शम्भू राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसके मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर थे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई।

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासियों-मूलवासियों के हक-अधिकारों के लिए, पिछड़ों, दलितों, शोषितों, वंचितों के लिये दिशोमगुरु शिबू सोरेन का योगदान अविस्मरणीय है। उनका झारखण्ड व हमारे समाज के लिये किया किया गया संघर्ष अद्वितीय है। 4 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बाबा दिशोंम गुरु के जीवन, विचारों और संघर्षों पर चर्चा कर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा।

श्री ठाकुर नें कहा ​झामुमों गढ़वा जिला कमिटी, के द्वारा आगामी 4 अगस्त दिन-मंगलवार को पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, यह कार्यक्रम पूरे झारखंड राज्य में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

झारखण्ड के सभी जिलों में पद्मभूषण दिशोंम गुरु शिबू सोरेन जी की आदमकद प्रतिमा लगाया जायेगा, जिसमे गढ़वा जिला बिरसा मुंडा पार्क में सांकेतिक रूप से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनायी जाएगी। तत्पश्चात दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ! साथ हि साथ जरुरतमंदो के लिये वस्त्र व भोजन की प्रबंध किया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

गढ़वा जिले के सभी प्रखंडों में सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे के बीच श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न होंगे, तथा जिला मुख्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क में दोपहर 12:00 बजे मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जहाँ दिशोम गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में केंद्रीय सदस्य ताहिर अंसारी, केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर, केंद्रीय सदस्य मेदिनी खान,, केंद्रीय सदस्य शांति देवी, केंद्रीय सदस्य अंजलि गुप्ता, केंद्रीय सदस्य राजकिशोर यादव, केंद्रीय सदस्य नितेश सिंह, जिलाध्यक्ष शम्भू राम, जिलासचिव शरीफ अंसारी, उपाध्यक्ष श्रावण सिंह खऱवार, उपाध्यक्ष मुकतेश्वर पाण्डेय,उपाध्यक्ष संजय कानश्यकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, झामुमों युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रावण सिंह छोटू, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष ॐ प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, सभी प्रखंड अध्यक्ष, वर्ग संगठन के सभी पदाधिकारी, नगर परिषद पदाधिकारी आशिष अग्रवाल, सचिव वसीम खान, प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, रंथा नायक, प्रियम सिंह, मिन्हाज खान, भोलू जी, दिलीप गुप्ता, लल्लू मेहता व काफी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!