चैनपुर: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 2 वर्षीय बच्चा की मौत
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के कटुवल गांव में झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही के दौरान एक दो वर्षीय बच्चा की मौत हो गई।मृतक बच्चा की पहचान कटुवल गांव निवासी जितेंद्र चौधरी के पुत्र रितेश कुमार उम्र 2 वर्ष के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार को बच्चा को बुखार लगा था। परिजनों के द्वारा बच्चा को इलाज के लिए कटुवल गांव के एक झोलाछाप डॉक्टर आशिफ के पास इलाज के लिए लाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान इंजेक्शन देने से बच्चे की मौत हो गई। आनन-फानन में झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा बच्चा को मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वही खबर लिखे जाने तक बच्चा के परिजनों द्वारा अभी तक थाना में घटना से संबंधित कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।





