
चैनपुर : टेंपो के टायर फटने से 40 वर्षीय व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी जय प्रकाश सोनी उम्र 40 वर्ष शुक्रवार की सुबह टेंपो में हवा भरने के दौरान टायर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जयप्रकाश सोनी अपने टेंपो में हवा भर रहे थे। इस बीच टेंपो का टायर अचानक फट गया। जिसके कारण टायर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल गए।

परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेजेस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।




