चैनपुर : ट्रैक्टर से तीन बैटरी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगांवा पंचायत में ट्रैक्टर से तीन बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महुगांवा निवासी विक्रम चौरसिया के 30 वर्षीय पुत्र दीनबंधु चौरसिया के रूप में हुई है। इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि बीते 9 अक्टूबर की रात महुगांवा निवासी श्याम लाल प्रसाद के ट्रैक्टर से तीन बैटरियां चोरी कर ली गई थीं।

घटना को लेकर पीड़ित ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस ने दीनबंधु चौरसिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ और छापेमारी के क्रम में आरोपी के घर के पीछे खेत में छिपाकर रखी गई तीनों बैटरियां बरामद की गईं साथ ही उन्होंने बताया कि पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर मंगलवार को चैनपुर थाना कांड संख्या 216/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।




