हरिहरगंज में 18.470 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, टेंपो, मोबाइल और 1,850 रुपये नकद जब्त

Palamu : हरिहरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 किलो 470 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे टेंपो समेत मोबाइल और 1,850 रुपये नकद भी जब्त किए हैं.

पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि भगत तेंदुआ गेट के समीप एनएच 139 मुख्य मार्ग से गांजा की तस्करी होने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर निगरानी शुरू कर दी. इसी दौरान कटैया की ओर से आ रहे टेंपो (बीआर 26 पीए 9686) को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान भूरे रंग के रैपर में लिपटे करीब 18 पैकेट गांजा बरामद हुए. जांच किट से जांच करने पर गांजा होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुरहत कटैया निवासी मो. नईम (52), पिता मो. कासिम के रूप में हुयी है.

इस मामले में हरिहरगंज थाना कांड संख्या 167/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कार्रवाई के दौरान गांजा के अलावा एक टेंपो, काले रंग का कीपैड मोबाइल और 1,850 रुपये नकद जब्त किए गए. छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार व कुमार सौरभ, सहायक अवर निरीक्षक मो. जावेद तथा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!